रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी मारिया की शादी टूटी, अलग हो गए पति
(India) जब से रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ है तभी से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनका परिवार लगातार कयासों और सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुतिन की बेटी मारिया की शादी टूट गई है और उनके पति उनसे अलग हो गए हैं। मारिया की शादी डच बिजनसमैन से हुई थी। पुतिन की बेटी के बच्चे भी हैं और उनकी बेटी मारिया अपने नाम के साथ वोरोत्सोवा सरनेम का इस्तेमाल करती हैं।



दरअसल, डेली स्टार ने अपनी एक रिपोर्ट में इस मामले पर जानकारी दी है। रिपोर्ट में रूस की निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई केनेव के हवाले से दावा किया गया है कि पुतिन की बेटी मारिया वोरोत्सोवा अब अपने पति से अलग हो गई है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि कब और किन परिस्थितियों में यह अलगाव हुआ है और यह भी नहीं बताया गया कि क्या यूक्रेन युद्ध की वजह से ऐसा हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं युद्ध का असर अब पुतिन के परिवार पर भी पड़ रहा है।

डॉक्टर है पुतिन की बेटी मारिया वोरोत्सोवा
रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिस समय रूस की जासूसी एजेंसी केजीबी में हुआ करते थे उसी समय उनकी बेटी मारिया का जन्म हुआ था। मारिया बच्चों में होने वाली दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों की डॉक्टर हैं। डॉ मारिया वोरोत्सोवा की शादी पश्चिमी देश में हुई थी। बताया जा रहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग में एक विशालकाय सुपर आधुनिक हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है, जिसमें पुतिन की डॉक्टर बेटी का एक बड़ा हिस्सा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।