योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...उनका शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। वहीं, सचिवालय प्रशासन विभाग और राज्य संपत्ति विभाग ने नये मंत्रियों के दफ्तर, स्टाफ, आवास और वाहनों की व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों के कक्ष तैयार करा दिए हैं। शपथ लेने के एक घंटे के अंदर सभी को कार्यालय और स्टाफ का आवंटन हो जाएगा। उधर, राज्य संपत्ति विभाग ने भी मंत्रियों के बंगलों और गाड़ियों को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों शामिल होंगे...आईए आपको बताते हैं समारोह में कौनसा नेता शामिल होगा.विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने दोबारा सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 25 मार्च को सरकार के गठन के लिए राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भव्य 'शपथ ग्रहण समारोह' का आयोजन किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।