दिल का दौरा पड़ने से निधन
अभिषेक चटर्जी के परिवार में पत्नी एवं एक बेटी है, उन्होंने (चटर्जी ने) 1986 में 'पथभोला' फिल्म से बंगाली फिल्म जगत में कदम रखा था और आने वाले वर्षों में ऋतुपर्णो घोष की 'दहन' एवं 'बारीवाली' तथा मजूमदार के 'आलो' समेत कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वह बंगाली धारावाहिकों में भी जाना-पहचाना चेहरा थे। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'अपने युवा अभिनेता अभिषक चटर्जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। अभिषेक प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, हमें उनकी याद आयेगी। यह टीवी सीरियल एवं हमारे फिल्मोद्योग को भारी नुकसान है। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी शोक संवेदनाा है।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।