(India)
पेट्रोल-डीजल के दाम हफ्ते में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे बढ़ा दी है। नई दरें आज से ही लागू हो गई है। पूरे देश में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे। मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़े थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।