मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष बीजेपी नेता, उद्योगपति, संत शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के विशाल शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और देश के 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।