पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि रिठौली हाइवे के निकट 19 मार्च को सिर कुचली लाश मिली। मरने वाले की जेब में आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इन दस्तावेजों के आधार पर लाश की शिनाख्त चंदेरिया थाने के सतपुड़ा निवासी रवींद्र सिंह पुत्र मोती सिंह के रूप हुई है। इनके आधार पर घर वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने भी कपड़ों के आधार पर शिनाख्त शव लेकर पोस्टमार्टम कर दिया।
घटना के चार दिन बाद हत्या का खुलासा
भदेसर में चार दिन बाद ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो सतपुड़ा निवासी रवींद्र सिंह है। इस पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने घर वालों को बुलाया और पूछताछ की तो रवींद्र ने इस बात का खुलासा किया कि वो लाश उसके दोस्त प्रतापगढ़ निवासी संतोष कुमार मीणा की थी, जिसकी उसने हत्या कर खुद की मौत की साजिश रची।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।