सोने की बढ़ी चमक, चांदी ने भरी उड़ान, ज्वैलरी खरीदने वाले होंगे परेशान
(India) Gold Price Today 25th March: शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को चांदी 1000 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 68864 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 174 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51992 रुपये पर खुला। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 4134 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 7136 रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।


इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 174 रुपये महंगा होकर 51992 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53551 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 70929 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।