'तलाक दो नहीं तो न्यूड होकर सड़क पर निकलूंगी' नाराज पत्नी ने दी धमकी
(India) तलाक के कई अजीबोगरीब मामले दुनियाभर से आते रहते हैं, हालांकि भारत समेत कई देशों में तलाक से संबंधित कानून भी बनाए गए हैं। इसी बीच सऊदी अरब से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति से तलाक मांगा। जब उसके पति ने इनकार कर दिया तो महिला ने धमकी तक दे डाली। महिला ने अपने पति से कहा कि तलाक दे दो नहीं तो मैं न्यूड होकर सड़क पर निकल जाऊंगी।

रअसल, यह घटना सऊदी अरब के एक शहर की है। गल्फ न्यूज ने स्थानीय स्रोतों के हवाले से बताया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया फिर यह कहासुनी इतनी आगे बढ़ गई कि तलाक की भी नौबत आ गई। पति तलाक के लिए राजी नहीं हुआ तो महिला ने दूसरा तरीका अपनाया। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि तलाक की नौबत दोनों के बीच किन वजहों से आई।

बताया गया कि महिला ने अपने पति को धमकाया कि अगर वह तलाक के लिए राजी नहीं होगा तो वह सड़कों पर न्यूड होकर घूमेगी। इसके बाद पति की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। उसने अपनी पत्नी को बहुत मनाया लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार उसे तलाक देना पड़ा। हालांकि बाद में बाद पति शरिया कोर्ट भी गया और उसने कोर्ट में केस दायर करते हुए तलाक रद्द करने की अर्जी दायर की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।