(India)
योगी आदित्यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ले ली है. इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। योगी के साथ 2 उप मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री भी शपथ ले रहे हैं। केशव मौर्य को सिराथू सीट से हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, लखनऊ कैंट से चुनाव जीते ब्रजेश पाठक को भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी के पहले कार्यकाल में ब्रजेश पाठक कानून मंत्री थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।