(India)
Yogi Adityanath Shapath live: योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।