UP Madrasa Education Board ने मदरसों में राष्ट्र गान किया अनिवार्य
(India) उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्र गान अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को इस पर एक अहम फ़ैसला लिया। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड ने कहा कि रोज़ाना कक्षा शुरू होने के पहले होने वाली प्रार्थना के साथ ही राष्ट्र गान भी गाना होगा। बोर्ड का कहना है कि बच्चों में देश प्रेम की भावना जगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।