Delhi Budget 2022: दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, अगले पांच सालों में 20 लाख नई नौकरी पैदा होंगी
(India) सिसोदिया ने कहा, ''कोविड की परिस्थितियों को इसलिए संभाल लिया गया, क्योंकि पहले ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने निवेश किया था. कोविड में लोगों को बहुत नुकसान हुआ. कोविड महामारी से निपटन लिए, अब रोजगार और बढ़ाने की जरूरत है.'' उन्होंने कहा, ''इस बार रोज़गार बजट पेश कर रहा हूं. 2047 तक दिल्ली वालों की आय सिंगापुर के उस वक्त की लोगों की आय के तीन गुना करने का निश्चय किया गया है. अगले पांच सालों में कम से कम 20 लाख नई नौकरी पैदा होंगी.''

सिसोदिया ने बताया कि राज्य में नए स्कूल बने हैं. लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है. साथ ही मेट्रो का विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा, ''पिछले 7 बजट के सफल क्रियान्वयन के चलते दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों संस्थनों में एक लाख 78 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी गई हैं. 10 लाख नौकरियां कोविड के बाद प्राइवेट सेक्टर में देखने को मिली.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।