सिविल एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि कोरोना के कम होते मामले और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाने के आधार पर कोविड नियमों में ये छूट दी जा रही है। ऑर्डर में ये भी कहा गया है कि इन नियमों में छूट मिलने के बाद उम्मीद है कि एयर ऑपरेशन सुचारू रूप से चलेगा। हालांकि ऑर्डर में ये भी साफ तौर पर कहा गया है कि एयरपोर्ट पर और यात्रा करते हुए फेस मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हेंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।
ऑर्डर में कहा गया है कि ऑन एयर इस तरह की किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस फ्लाइट में कुछ अतिरिक्त पीपीई किट, सेनेटाइजर और एन-95 मास्क रख सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना के चलते एविएशन जगत को पिछले दो सालों में भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि पिछले दो महीनों से एविएशन इंडस्ट्री रिकवर करना शुरू कर चुकी है। फरवरी में 76.96 लाख लोगों ने घरेलू हवाई सफर किया है जो जनवरी के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार ने 18 अक्टूबर 2021 से डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।