सलमान खान ने शेयर की अपनी ये फोटो, यूजर्स ने लिए मजे- ध्यान से कहीं दोबारा सांप ना मिल जाए
(India) सलमान खान सोशल मीडिया पर वैसे कम एक्टिव रहते हैं. वह फिल्मों और अपने ब्रांड्स का प्रमोशन ही करते हैं। हालांकि अब सलमान ने ऐसा पोस्ट किया है जो ना किसी फिल्म के प्रमोशन का है और ना कोई विज्ञापन, लेकिन इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में सलमान समुद्र के अंदर नजर आ रहे हैं और आधे डूबे हुए हैं। उनका चेहरा ही सिर्फ पानी के ऊपर नजर आ रहा है और उन्होंने हैट पहनी हुई है। इस फोटो पर सलमान के फैंस खूब उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो सलमान के इस पोस्ट पर खूब मजाक कर रहे हैं और फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

कोई कमेंट कर रहा है जरा ध्यान से, वहां सांप ना काट ले। तो कोई कमेंट कर रहा है कि मछली की जगह मगरमच्छ पकड़ने गए हो क्या। वैसे फैंस के अलावा कुछ सेलेब्स भी सलमान की फोटो की तारीफ कर रहे है। टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने कमेंट किया, ओह माई गॉड. कितनी शानदार फोटो है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।