रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से हटाया फोकस, लक्ष्य से पीछे हट रहे पुतिन?
(India) रूसी सेना यूक्रेन में जारी युद्ध में अब अपना ध्यान राजधानी कीव से हटाते हुए दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस का ध्यान यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित डोनबास क्षेत्र को मुक्त कराने पर है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह युद्ध के नए चरण की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि इसके क्या परिणाम होंगे।


देश के कई हिस्सों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना को काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और अन्य देश यूक्रेन को हथियार और साजो-सामान की आपूर्ति बढ़ा रहे हैं। हाल में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें कुछ क्षेत्रों में सीमित रूप से ही सही, यूक्रेनी सैनिकों के आक्रामक होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में वे (यूक्रेनी सैनिक) काला सागर तट पर बंदरगाह में एक बड़े रूसी जहाज पर हमला करने में कामयाब रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।