टाइगर श्रॉफ को नहीं किसी का डर, अमिताभ बच्चन-अजय देवगन की फिल्म से टक्कर होने पर बोले- मैं बड़े सुपरस्टार्स के साथ...
(India) टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया के साथ फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर एक्टर ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि ये उनकी डेब्यू फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है। साल 2014 में टाइगर ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल अगले महीने यानी कि 29 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उस दिन टाइगर की टक्कर अजय देवगन और अमिताभ बच्चन से होगी। दरअसल, 29 अप्रैल को ही अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म रनवे 34 भी रिलीज हो रही है। बता दें कि रनवे 34 को अजय देवगन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। हाल ही में टाइगर से इस टक्कर के बारे में पूछा तो इस पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है।



दरअसल, आज टाइगर की फिल्म हीरोपंती 2 का गाना दफा कर रिलीज हुई है। तो इस दौरान उनसे बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बड़े सुपरस्टार्स के साथ कंपेयर नहीं करता। उनकी मैं काफी रिस्पेक्ट करता हूं। मैं अजय देवगन और अमिताभ बच्चन का खुद बड़ा फैन हूं। रनवे 34 अच्ची लग रही है। मैं इस फिल्म को देखना चाहूंगा।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।