The Kashmir Files और विवेक अग्निहोत्री पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी- ‘उनका अपना नजरिया है जो कि..
(India) अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी स्टारर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की इन दिनों हर ओर चर्चा है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। कलेक्शन के मामले में भले ही रफ्तार धीमी पड़ी है लेकिन दर्शक अभी भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने सिनेमाघरों की ओर जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म पर अपनी राय रखी है। इस बीच नवाजुद्दीन से जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी फिल्म नहीं देख पाए हैं, हालांकि वह देखेंगे जरूर।


बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2022 में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ और बॉलीवुड पर खुलकर अपने विचार रखे। नवाजुद्दीन ने कहा कि ‘अभी मैंने देखी नहीं है लेकिन हां देखूंगा जरूर।‘ विवेक अग्निहोत्री पर नवाजुद्दीन ने कहा, ‘हर डायरेक्टर का फिल्म बनाने का अपना नजरिया होता है। उन्होंने अपने नजरिए से बनाई है जो कि अच्छा है और आने वाले वक्त में भी लोग अपने-अपने नजरिए से फिल्में बनाएंगे। बहुत अच्छी बात है।‘

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।