विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव ने दिखाए बगावती तेवर, सपा ने दी सफाई
(India) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख और सपा विधायक शिवपाल यादव ने एक बार फिर तेवर दिखाए हैं। वह सपा विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज हो गए हैं। इसी वजह से वह लखनऊ से इटावा चले गए, जबकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि यह बैठक सपा की थी। इसमें हमारे सहयोगी दल प्रसपा, रालोद, जनवादी पार्टी, महान दल, सुभासपा किसी को नहीं बुलाया गया। सहयोगी दलों के साथ 28 को बैठक है। उसी में शिवपाल यादव समेत सभी सहयोगियों को बुलाया जाएगा।



दरअसल, हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। इसलिए तकनीकी रूप से वह सपा के ही विधायक हैं।

शिवपाल ने कहा भी कि वह सपा के विधायक हैं और इस नाते वह बैठक में आमंत्रण को दो दिन से इंतजार कर रहे थे, जब न्योता नहीं आया तो वह यहां से चले गए। अब वह अपने अगले कदम का जल्द ऐलान करेंगे, जबकि सपा की दलील है कि शिवपाल सहयोगी दल के नेता हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।