Video: डॉगी का हीरो स्टाइल, रेस्टोरेंट में लड़की के साथ कुछ ऐसे स्टाइल में खाए नूडल्स
(India) सोशल मीडिया पर एक क्यूट डॉग वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो एक लड़की और एक कुत्ता ओपन रेस्टोरेंट में बैठकर एकदम अलग अंदाज नूडल्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। नूडल्स खाता हुआ डॉगी आपको किसी फिल्म के हीरो से कम नजर नहीं आएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। डॉग लवर्स को यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रही है। वीडियो में दिख रहा डॉगी बेहद ही क्यूट है और काफी फ्रेंडली भी नजर आ रहा है।



इस क्यूट डॉग वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की डॉगी के साथ किसी स्ट्रीट रेस्टोरेंट में बैठी है। दोनों का एक अन्य साथी इनकी वीडियो शूट कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले लड़की नूडल्स से बनी कोई डिश खा रही है और डॉगी उसकी ओर को देख रही है। जिसके बाद वो एक लंबा नूडल अपने मुंह से लेकर डॉगी के मुंह तक पहुंचा देती है और दोनों साथ-साथ उसे खत्म करते हैं। वीडियो इतनी गजब है कि देखकर आपको मजा आ जाएगा।


इंस्टाग्राम पर इस ट्रेंडिंग वीडियो को retrieverssofig पेज पर शेयर किया है। ये पेज इसी तरह की फनी और क्यूट वीडियो शेयर करता रहता है। इस क्यूट वीडियो को हजारों की तादाद में लोग देख चुके हैं जबकि काफी संख्या में लोग इस वीडियो को पंसद भी कर रहे हैं। काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी कमेंट्स के जरिए दी हैं। आप भी इस प्यारी वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।