दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवान ने संसद में कहा था कि बीजेपी डिमांड कर रही है कि दिल्ली में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाए। अरे आप यूट्यूब पर अपलोड कर दीजिए। ये फिल्म सबके लिए फ्री हो जाएगी और सब इसे देख सकते हैं।
अब इस बारे में अनुपम ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल के इस स्टेटमेंटे के बाद मुझे लगता है कि हर सच्चे भारतीय को ये फिल्म थिएटर में जाकर देखनी चाहिए। वह इतने इनसेंसिटिव हैं। उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि उस दौरान कितने कश्मीरी हिंदु को उनके घर से निकाल दिया गया था, महिलाओं का रेप कर दिया गया था और कई लोगों को जान से मार दिया गया था। अरविंद केजरीवाल जब बोल रहे थे तब उनके पीछे लोग हंस रहे थे और ये कितना शर्मनाक है। उन्हें अगर बीजेपी या प्रधान मंत्री से कुछ बोलना है तो वह उनसे कह सकते हैं। लेकिन हमारी फिल्म को बीच में लाना और इसे झूठ कहना ये शर्मनाक है।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।