अमेरिका, ब्रिटेन में कहर ढा रहा स्टील्थ ओमिक्रॉन वैरिएंट, भारत के लिए कितनी चिंता
(India) भारत समेत दुनिया भर के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के नए केसों में गिरावट का दौर जारी है। इसके चलते उम्मीद की जा रही थी कि जल्दी ही देश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अब ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट कहर बरपा रहा है। जिसके बाद भारत में भी चिंता बढ़ने लगी है कि कहीं आने वाले दिनों में कोरोना फिर से चिंता का कारण न बन जाए। इससे देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ने लगी है।

यूरोपीय देशों में कोरोना केसों में यकायक बढ़ोत्तरी देखी गई है। जर्मनी में शुक्रवार को तीन लाख कोरोना केस सामने आए। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लुटरबेक ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने माना कि देश में कोरोना की संक्रमण दर में लगातार बढोत्तरी हो रही है। यही हाल इटली और प्रांस का भी है। इटली में एक दिन में कोरोना के तकरीबन डेढ़ लाख नए केस सामने आए। जबकि फ्रांस में शुक्रवार को एक लाख 10874 नए कोरोना केसों से हड़कंप मच गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।