अलवर का सरिस्का जंगल में अब हेलीकॉप्टर्स की मदद से आग पर काबू पाया जाएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन की ओर से दो हेलीकॉप्टर्स सरिस्का भेजे गए। हेलीकॉप्टर्स के साथ री-फ़्यूलर भी भेजा गया है. जिससे हेलीकॉप्टर्स में ईंधन वहीं भरा जा सके। आपको बता दें कि सरिस्का टाइगर रिजर्व के अकबरपुर रेंज के जंगल में पिछले करीब 48 घंटे से भी अधिक समय से भीषण आग लगी हुई है। बालेटा, नाहरशक्ति, अमन की बेरी, कटी घाटी, कलाकडी वन क्षेत्र में करीब 3 से 4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में दावानल फैलाता जा रहा है। इसी क्षेत्र में बाघिन एसटी 17 और उसके शावकों का मूवमेंट रहता है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। लेकिन कल शाम से चल रही तेज हवा के चलते आग और तेजी से भड़क गई. खुद फील्ड डायरेक्टर रूप नारायण मीणा, डीएफओ सुदर्शन शर्मा मौके पर मौजूद हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।