Delhi CM केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ मामले में 8 लोग गिरफ्तार, सभी बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुए कल प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह सभी 8 लोग वो हैं जो केजरीवाल के घर के ठीक बाहर पहुंचे थे, जिन्होंने घर के बाहर पहुंचकर तोड़फोड़ की थी और मुख्यमंत्री के गेट पर पेंट फेंका था. गिरफ्तार सभी लोग बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य हैं. कुछ और लोगों का पकड़ा जाना अभी बाकी है लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य है.
बीजेपी लगातार आप सरकार से दिल्ली में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग कर रही थी, हालांकि, केजरीवाल ने हाल ही में विधानसभा में इस तरह के सभी अनुरोधों को ठुकरा दिया और आगे बीजेपी को यूट्यूब पर फिल्म अपलोड करने और कमाई के पैसों को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च करने के लिए कहा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।