10 दिन में 9वीं बार बढ़े तेल के दाम,पेट्रोल और डीजल 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा
(India)
पेट्रोल-डीजल के दाम गुरुवार को 10 दिन में 9वीं बार बढ़े….. गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है…… इससे पहले बुधवार को भी 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी….. पिछले 10 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक 6.40-6.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं….. इससे सरकार की तरफ से नवंबर में दिवाली के मौके पर दिया गया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का लाभ भी खत्म हो गया है….. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 101.81 रुपये प्रति लीटर और 93.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है…. वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 84 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 116.72 रुपए प्रति लीटर और 100.94 रुपए है… चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपए और डीजल की कीमत 97.52 रुपए, जबकि कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए और डीजल की कीमत 96.22 रुपए हो गई हैपेट्रोल और डीजल की कीमतों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार के दिन एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हुआ है, जो गुरुवार को सुबह 6 बजे से लागू हो गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।