जिन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, एके एंटनी, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, स्वप्नदास गुप्ता और एमसी मैरिकॉम भी शामिल हैं।बता दें कि इन 72 सदस्यों में से कुछ लोग मार्च में रिटायर हो रहे हैं तो कई लोग जुलाई और अगस्त में भी रिटायर होंगे। हालांकि संसद का बजट सत्र खत्म हो रहा है इसलिए हो सकता है वे सदस्य दोबारा सदन में दिखायी न दें। इस मौके पर संसद भवन में एक फोटो सेशन भी हुआ। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। रिटायर हो रहे सांसदों ने साथ में फोटो खिंचवाए।रात्रि भोज के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। राज्यसभा के सांसद अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस मौके पर गिटार बजाया जाएगा और देशभक्ति गीत भी गाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी इस मौके पर भाषण देंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।