दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे रूस के विदेश मंत्री,अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने जताई नाराजगी
(India)

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात की.... इसमें इंडो-पैसिफिक, यूक्रेन के हालात और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े विकास पर चर्चा हुई...... जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि ब्लिंकन के साथ एक उपयोगी बातचीत पूरी हुई.... हमने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की.... बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच 11 अप्रैल को वाशिंगटन में 2 प्लस 2 मीटिंग होनी है..... विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका में अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करेंगे... उधर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिन के आधिकारिक दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगे। भारत के लिए यह दौरा काफी अहम है, क्योंकि यूक्रेन मुद्दे पर भारत के साथ के लिए अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह दो दिन के भारत दौरे पर हैं। इस बीच, ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस भी गुरुवार को एक दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं। ट्रस दिल्ली में शाम 5 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।