पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी...... इसके बाद 3 अप्रैल को वोटिंग के दौरान स्थिति साफ होगी कि पाकिस्तान में इमरान पीएम रहेंगे या नहीं... विपक्षी दलों ने बुधवार को इस्लामाबाद के सिंध हाउस में मीटिंग कर रणनीति बनाई.... खास बात ये थी कि मीटिंग में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सभी असंतुष्ट सांसदों समेत 196 मेंबर मौजूद थे... पीटीआई के सांसद आमिर लियाकत हुसैन समेत 3 और सांसद भी विपक्ष के साथ खड़े नजर आए... उधर, इससे पहले अमेरिका ने उनके सीक्रेट लेटर वाले दावे को झूठा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव के मामले में उनका कोई हाथ नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।