चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद एक बार नए सिरे से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार का आगाज हुआ. जिसमें प्रदेशभर से आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए दो मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई. एक बार फिर से प्रत्येक सप्ताह में 2 दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा . यहां पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए समयबद्ध तरीके से संबंधित जिले के अफसरों को सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे. समाधान ना होने की दशा में इन अधिकारियों पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्शन भी लेगा . उक्त कार्यक्रम में प्रत्येक सोमवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के राज्यमंत्री अजीत पाल और प्रत्येक मंगलवार को प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समस्याएं सुनेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।