(India)
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर से हैं,,,, जहां गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. मंदिर के गेट पर सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर एक सिरफिरे अहमद मुर्तुजा अब्बासी ने हमला कर दिया. जिसमें पीएसी के दो जवान घायल हुए हैं. जिनको गोरक्षनाथ चिकित्सालय भिजवाया गया है. वहीं, सिरफिरे युवक अब्बासी को किसी तरीके से पकड़ कर जिला अस्पताल लाया गया है. सीओ, एसएसपी सहित तमाम पुलिस फोर्स जिला अस्पताल में मौजूद हैं. आरोपी अब्बासी पार्क रॉड सिविललाइन का रहने वाला है. मुख्यमंत्री के गृह जनपद में सुरक्षा में हुई सेंधमारी को लेकर एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, पुलिस विभाग, एटीएस के आला अधिकारी जांच कर रहे हैं। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया..गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में रविवार शाम हुए हमले को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा है कि अब तक जो भी दस्तावेज मिले हैं, वे बेहद सनसनीखेज हैं। हमले का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक की जांच के आधार पर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह आतंकी हमला नहीं है। वहीं एसीएस गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमला नाकाम करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए 5 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।