हर शेयर पर 235 रुपए तक का फायदा, इस कंपनी में होगी तगड़ी रिकवरी
(India) ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) के शेयर में दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है। ये अनुमान ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल का है। मोतीलाल ओसवाल ने इस कंपनी के शेयर को बाय रेटिंग दी है। मतलब ये कि ब्रोकरेज की ओर से शेयर खरीदने की सलाह दी गई है।


कितना होगा फायदा: ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर का भाव 880 रुपए तक जाएगा। वर्तमान में बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 645 रुपए है। इस लिहाज से देखें तो एक साल के भीतर प्रति शेयर 235 रुपए का फायदा हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस 880 रुपए है तो ये 38 फीसदी से अधिक की संभावित वृद्धि को दर्शाता है। आपको बता दें कि कंपनी का 52 वीक का हाई लेवल 858 रुपए है।

कंपनी का ये भाव इसी साल जनवरी माह में था। कहने का मतलब ये है कि एक बार फिर कंपनी के शेयर में रिकवरी का अनुमान है। एक साल में 145 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2022 (साल-दर-तारीख आधार पर) में अब तक शेयर का भाव 12 फीसदी नीचे है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।