हमें राजनीति नहीं आती, पर स्कूल खोलना आता है... हिमाचल में अरविंद केजरीवाल ने मांगे 5 साल
(India) पंजाब में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश में एंट्री के इरादे जाहिर कर दिए हैं। राज्य के मंडी जिले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पहाड़ी राज्य के लोगों से एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपने 30 साल कांग्रेस को दिए हैं, जबकि 17 साल भाजपा को भी मौका देकर देख लिया। अब आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दे दीजिए, हम दिखा देंगे कि वास्तव में विकास क्या होता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है। लेकिन हम यह जानते हैं कि कैसे स्कूल खोले जाते हैं और भ्रष्टाचार समाप्त किया जाता है।'


पंजाब में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश में एंट्री के इरादे जाहिर कर दिए हैं। राज्य के मंडी जिले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पहाड़ी राज्य के लोगों से एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपने 30 साल कांग्रेस को दिए हैं, जबकि 17 साल भाजपा को भी मौका देकर देख लिया। अब आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दे दीजिए, हम दिखा देंगे कि वास्तव में विकास क्या होता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है। लेकिन हम यह जानते हैं कि कैसे स्कूल खोले जाते हैं और भ्रष्टाचार समाप्त किया जाता है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।