रणबीर कपूर आखिर क्यों कर रहे हैं 17 अप्रैल को ही आलिया भट्ट से शादी, जानिए यहां
(India)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। दोनों की शादी को लेकर रोज नए अपडेट आ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। वैसे अब तक जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक आलिया और रणबीर 17 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। अब शादी की डेट से जुड़ी एक खबर सामने आई है। दोनों ने शादी के लिए ये डेट क्यों फाइनल की है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है। शादी के लिए इस डेट को क्यों फाइनल किया है उसको लेकर बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 17 डेट दोनों ने इसलिए फाइनल की है क्योंकि 7 और 1 को मिलाकर 8 बनता है और ये नंबर कपूर परिवार के लिए लक्की है।

इसके अलावा ये तो फैंस जानते ही हैं कि रणबीर 8 नंबर को बहुत फॉलो करते हैं। वह फुटबॉल खेलते हैं और उनकी फुटबॉल की जर्सी में 8 नंबर लिखा होता है। वहीं आलिया भट्ट भी रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद इस नंबर को अपने साथ रखती हैं। यही वजह है कि दोनों ने 17 अप्रैल डेट को शादी के लिए फाइनल किया।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जो वेंडर हमेशा कपूर परिवार के फंक्शन्स में घर को डेकोरेट करता है वहीं रणबीर और आलिया की शादी में घर को सजाएगा। दोनों की शादी की रस्में 14 अप्रैल से शुरू होंगी और उससे पहले घर तो सजा दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।