अभिषेक बच्चन का उड़ाया गया मजाक, अमिताभ बच्चन ने भी लिए बेटे के मजे, देखें वीडियो
(India) अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दसवीं को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस तो कमेंट कर रहे हैं ही, लेकिन अमिताभ बच्चन ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि बिग बी का जो कमेंट है वो काफी मजेदार है।


अब जो वीडियो सामने आया है वो द वाइरल फीवर का है जिसमें अभिषेक के साथ यूट्यूबर अरुण कशवाहा हैं जो अपने किरदार छोटे मियां को लेकर पॉपुलर हैं। ये वीडियो अभिषेक ने पहले यूट्यूब पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ये काफी मजेदार था, थैंक्यू द वाइरल फीवर। वीडियो में आप देखेंगे कि अभिषेक काउच पर बैठे होते हैं तो छोटे मियां पूछते हैं कि आप अभिषेक बच्चन हैं न? तो अभिषेक कहते हैं कि हां। फिर छोटे मियां, अभिषेक के साथ बात करते-करते उनका मजाक बनाते हैं। इसके बाद जब अभिषेक परेशान होकर वहां से जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि छोटे मियां उनके साथ दसवीं में काम करने वाले हैं और उनका रिएक्शन ही बदल जाता है।

इस वीडियो को फिर अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, 'सुपर...सुपर आइडिया प्रोमो के लिए। आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।