ED ने की जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से पूछताछ
(India) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से पूछताछ की है. एजेंसी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के फण्ड में हुए घोटाले के मामले में सवाल कर रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से ईडी ने अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय में आज दोपहर में पूछताछ शुरू की थी.

ईडी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को आज इस आधार पर पेश होने के लिए दिल्ली बुलाया था कि जांच के सिलसिले में उनकी उपस्थिति जरूरी है. कहा गया था कि जांच मे वह सहयोग करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।