अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं को लेकर एक्साइटेड बिग बी ने किया पोस्ट, कहा- बड़े-बड़े शहर में...
(India) अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म को लेकर अभिषेक से ज्यादा उनके पिता अमिताभ बच्चन में एक्साइटमेंट है। बिग बी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म और अभिषेक को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अभिषेक के पोस्ट्स में भी खूब कमेंट करते हैं। अब बिग बी ने एक फोटो शेयर की है जिसमें एक बिल्डिंग में अभिषेक की फिल्म दसवीं का पोस्टर लगा है। ये फोटो मुंबई के बांद्रा की है। वैसे ये फोटो किसी फैन ने बिग बी को शेयर की और बिग बी ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, 'बड़ा बड़ा शहर में, अपुन का बड़ा बड़ा फोटो लगता है - गंगाराम चौधरी !!! अमर अकबर एंथनी का डायलॉग, यहां लग गया। मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे ; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे " ~ हरिवंश राय बच्चन'। बिग बी ने आगे लिखा, अभिषेक मेरे उतराधिकारी, मेरे प्राइड, तुम पर मुझे गर्व है।बिग बी के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा ने इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।