3 दिन में इन 3 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, करीब 34 फीसद तक उछला भाव
(India) पिछले तीन दिन से शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इन तीन दिनों में करीब 19 से 34 फीसद तक का रिटर्न दिया है।
तीन दिन में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम है स्वान एनर्जी (Swan Energy) का। इस एनर्जी स्टॉक ने तीन दिन में 33.90 फीसद का रिटर्न दिया है। गुरुवार को यह स्टॉक 3.34 फीस चढ़ कर 270.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इस शेयर नें एक हफ्ते में 39.38 और एक महीने में 72 फीसद की छलांग लगाई है। इसका 52 हफ्ते का हाई 291 रुपये है और लो 113.70 रुपये।इस लिस्ट में दूसरा स्टॉक है श्री रेणुका शुगर (Shree Renuka Sugars Share Price) । श्री रेणुका शुगर ने पिछले तीन दिनों में 33.42 फीसद का रिटर्न दिया है। अब यह स्टॉक 49.50 रुपये पर पहुंच गया है। गुरुवार को 20% के अपर सर्किट के साथ यह एनएसई पर 49.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक हफ्ते में श्री रेणुका शुगर शेयर का भाव 39 फीसद बढ़ चुका है। वहीं श्री रेणुका शुगर एक महीने में 45 फीसद और एक साल में करीब 400 फीसद उछला है। इसका 52 हफते का हाई 49.50 रुपये और लो 9.35 रुपये है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।