(India)
कॉमेडी के किंग कहलाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। एक ओर जहां ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल का शो बंद होने जा रहा है तो वहीं ऐसी भी खबरें सामने हैं कि सोनी टीवी ने शो को रिप्लेस करने की तैयारी कर ली है। इन सब खबरों को अब और हवा मिल गई है, जब से सोनी टीवी ने नए कॉमेडी शो का ऐलान किया है। सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर अपकमिंग कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन (India's Laughter Champion) का ऐलान किया गया है। जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी चर्चा में आ गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।