विल स्मिथ ने खुद मांग ली थी माफी
याद हो कि 27 मार्च 2022 को विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर होस्ट क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मारा था। बाद में विल स्मिथ ने इसके लिए माफी मांग ली और बताया कि विल उनकी पत्नी की हेल्थ कंडीशन को लेकर मजाक बना रहे थे जिसकी वजह से वह बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे। विल ने एकैडमी और क्रिस से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका बर्ताव उस व्यक्ति को प्रदर्शित नहीं करता है जो वो होना चाहते हैं।
क्रिस रॉक ने नहीं की पुलिस कंप्लेंट
विल स्मिथ ने इस घटना के बाद खुद ही एकैडमी से इस्तीफा भी दे दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया। जहां तक इस मामले में क्रिस रॉक द्वारा कोई भी एक्शन लिए जाने की बात है तो विल के खिलाफ कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की है, बावजूद इसके कि लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने उन्हें बताया कि उनके पास शिकायत करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।