Supertech Twin Tower : सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने अवैध ट्विन टावर में रविवार दोपहर ढाई बजे धमाके का टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए ट्विन टावर के सामने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। यह ट्रायल एक ही टावर में बेसमेंट व 14वें फ्लोर पर होगा। इस दौरान दो से तीन घंटे तक आसपास की सड़कों पर यातायात बंद रहेगा। ब्लास्ट की तैयारियां देखने के लिए शनिवार को नोएडा प्राधिकरण, यातायात पुलिस, प्रदूषण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।