भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता और पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने शनिवार संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पंजाब में 'आप' राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रतिशोध में संलिप्त है। वर्मा ने दावा किया कि एक डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एक टीम बग्गा के आवास पर देर रात दो बजे पहुंची और उनकी मां तथा बहन को प्रताड़ित किया। बग्गा वहां से निकल चुके थे और उन्होंने चार स्थान बदले, जहां पंजाब पुलिस ने उनका पीछा किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शित करता है कि पुलिस हमारे नेताओं के फोन टैप कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।