राजस्थान: रामनवमी पर बज रही रामधुन को भरतपुर पुलिस ने कराया बंद, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मिली इजाजत
(India) जानकारी के मुताबिक, शहर में रामधुन और राम भजन बज रहे थे। पास में ही एक मस्जिद भी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रामधुन को बंद करा दिया। रामधुन बंद कराने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद बना रहा।

दरअसल श्रीराम जन्मोत्सव समिति की तरफ से शहर में शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया था। शहर के मुख्य बाजार में भगवान राम को लेकर तुलसीदासजी का संदेश देने के लिए चौपाइयां व रामधुन बजाई जा रही थी। इसबीच कुछ लोगों ने विरोध किया तो मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने साउंड बंद करा दिया। हालांकि बाद में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद साउंड बजाने की अनुमति मिल गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।