Video: जंगल में बंदरों की पूरी फौज ने घेर ली टूरिस्टों की जीप, पहले गाड़ी की छत पर चढ़े फिर...
(India) आप कभी जंगल सफारी पर निकलते हैं तो जानवरों का मिलना आम बात है लेकिन अगर वही जानवरों की फौज आपकी गाड़ी को घेर ले तो शायद परेशानी वाली बात हो सकती है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक टूरिस्ट जीप को सैंकड़ों की तादाद में बंदरों ने घेरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ बंदर तो जीप के ऊपर भी चढ़ गए और अंदर आने की कोशिश करने लगे। वहां मौजूद एक टूरिस्ट ने वीडियो को शूट कर लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।



वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टूरिस्ट जीप को बंदरों की फौज ने घेर लिया है। जीप के आगे दूर तक बंदर ही बंदर नजर आ रहे हैं। कुछ बंदर जीप से थोड़ा दूर हैं तो कुछ इधर उधर घूम रहे हैं। वहीं कई बंदर जीप पर चढ़कर भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जीप में बैठे लोग इस वीडियो को शूट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में दिख रही बंदरों की फौज का अचानक घेराव किसी को भी डराने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को animal_lovergram पेज से शेयर किया गया है। वीडियो इतनी ज्यादा शानदार है कि देखकर मजा आ जाएगा। हालांकि ये सोचकर डर भी लगेगा कि कभी आपके साथ ऐसा न हो। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, हैरान जरूर हो रहा है। वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं, वहीं काफी लोगों ने इसे लाइक भी किया है। अगर आप भी वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।