दुल्हन सा सजाया जा रहा है बंगला
बंगले की सजावट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें कारीगरों को सजावट करते हुए देखा जा सकता है। जहां तक बात है शादी की तारीख की तो HT सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। किसी वेडिंग प्लानर को हायर करने के बजाए आलिया की मैनेजर ने ही ये पूरा जिम्मा संभाला है।
कितने लोग होंगे शादी में शरीक?
शादी में बहुत करीबी दोस्तों और कुछ मेहमानों के अलावा किसी को न्यौता नहीं दिए जाने की खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी में सिर्फ 50-60 लोग ही शामिल होंगे और इसके बाद जो रिसेप्शन दिया जाएगा उसमें कुल 100 लोगों को इनवाइट किया जाएगा। खबर है कि शादी को काफी नॉन ग्लैमराइज रखा जाएगा और एक छोटे से फंक्शन में आलिया-रणबीर शादी करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।