Alia and Ranbir Wedding Update : रणबीर-आलिया की शादी की हलचल नहीं देख पाएंगे फैंस, दोनों स्टार्स ने किया ये इंतजाम
(India) आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में है। रोज दोनों की शादी को लेकर नए अपडेट्स आते रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में ऑफिशयल कमेंट नहीं किया है। इस बीच रणबीर के घर के और आर के स्टूडियो के वीडियो सामने आ रहे थे जिसमें देखा गया कि आर के स्टूडियो को सजाया गया है। फूलों और लाइट्स के साथ आर के स्टूडियो को सजाया गया है। वहीं हाल ही में आउटफिट्स ले जाते हुए के वीडियोज सामने आए हैं जिन्हें शेयर करते हुए कहा गया है कि दोनों की शादी के सब्यसाची के आउटफिट्स घर आ गए हैं।

लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अब तक आर के स्टूडियो और रणबीर के घर में क्या हो रहा, वो पता चल रहा था। लेकिन अब घर और स्टूडियो को व्हाइट पर्दों से कवर किया जा रहा है। ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि मीडिया फोटोग्राफर्स और बाकी लोगों को वहां हो रही हलचल के बारे में पता नहीं चल पाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।