मंदिर में भंडारा खाने गई आम्रपाली दुबे को मिला शॉक, बाहर आते ही मिली बैड न्यूज
(India) टीवी और बॉलीवुड की तर्ज पर अब भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ना सिर्फ यह कलाकार खुद की फिल्मों को प्रमोट करते हैं बल्कि समय-समय पर अपने फैन्स को जमकर एंटरटेन भी करते हैं। बात की जाए भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की तो फैन्स के साथ उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जब भी आम्रपाली दुबे कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो उसे वायरल होने में जरा भी देरी नहीं लगती है। एक्ट्रेस का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


सामने आए वीडियो में आम्रपाली दुबे ने एक फनी वायरल वीडियो को रीक्रिएट करने की कोशिश की है। वीडियो में आम्रपाली एक डायलॉग पर लिपसिंक कर रही हैं। डायलॉग है - 'तैयार होकर भंडारे में गया था। अंदर गया तो हलवा खत्म...। बाहर आया तो चप्पल भी चोरी हो गई।' कुछ ही समय में आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को 46 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।