कैल्शियम की कमी ही नहीं ये 5 आदतें भी बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, हो जाएं सतर्क
(India) Calcium and Bone Health: बात जब हमारी सेहत की आती है तो हम सबसे कम ध्यान अपनी हड्डियों पर देते हैं। अक्सर लोगों को लगता है यह उम्र से जुड़ा रोग है, जो व्यक्ति को बुढ़ापे में ही परेशान करता है। लेकिन यही ऐसी सोच रखने वालों की सबसे बड़ी गलती होती है। दरअसल, शरीर में कैल्शियम की कमी होने के अलावा भी रोजमर्रा के जीवन में हम कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे व्यक्ति के शरीर में मौजूद हड्डियां कमजोर होने लगती है और व्यक्ति ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग तक से ग्रस्त हो सकता है।


दरअसल, हड्डियां शरीर को सही आकार देने का काम करती हैं। ये जितनी मजबूत होंगी व्यक्ति भी उतना ही चुस्त और दुरुस्त फील करता है। लेकिन कई बार कैल्शियम की कमी ही नहीं जाने अनजाने की गई कुछ गलतियां भी हड्डियों को कमजोर बनाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।