Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Love Story : जानें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'अजब प्रेम की गजब कहानी'
(India) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब इस रिलेशन को शादी में बदल रहे हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर और आलिया की स्टोरी अजब और गजब है। दरअसल, आलिया, रणबीर से 11 साल की उम्र में पहली बार मिली थीं, इतना ही नहीं एक बार तो आलिया ने ये तक कहा था कि रणबीर उनके क्रश हैं और वह उनसे शादी करना चाहेंगी। लेकिन तब दोनों किसी और के साथ कमिटेड थे। तो दोनों की शादी से पहले बताते हैं दोनों की अजब प्रेम की गजब कहानी।


कई लोगों को लगता है कि आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे, लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से तब मिली थीं जब वह सिर्फ 11 साल की थीं। लेकिन तब आलिया ने सोचा नहीं होगा कि वह एक दिन रणबीर से शादी करेंगी। दरअसल, एक शूटिंग के दौरान आलिया को रणबीर के साथ काम करना था। उस सीन में सिर्फ आलिया को रणबीर के कंधे पर सिर रखना था। उस वक्त आलिया, रणबीर को देखकर शर्मा रही थीं। हालांकि तब उन्हें एक्टर को लेकर क्रश और प्यार नहीं था और होगा भी कैसे क्योंकि वह तब छोटी थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।