हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है। खासकर शनि और राहु भी हनुमान जी से डरते हैं। इसलिए इनकी अराधना और शनि राहु के उपाय हनुमान चालीसा के दिन करना बहुत ही शुभ रहेगा। कहते हैं छाया ग्रह और क्रूर ग्रह कहे जाने वाले शनि और राहु केतू भी हनुमान जी अराधना के सामने झुक जाते हैं। हाल ही में 12 अप्रैल को राहु का राशि परिवर्तन हुआ है। इसके साथ ही शनि भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान बजरंग बली की अराधना बहुत ही हितकारी है।
hanuman jayanti upaay
हनुमान जयंती पर बजरंग बली को चोला जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान को चोला चढ़ाने से कई मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा उन्हें सिंदूर, और लंगोट चढ़ाने से बाबा सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। बाबा का सुंदरकांड का पाठ 11 बार हनुमान जयंती के दिन करना चाहिए। इससे बाबा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। ये उपाय लगातार पांच पूर्णिमा पर करने से हर तरह के परेशानियों से निजात मिलती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।