(India)
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इलेक्टोरल बाॅण्ड भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े घपलों में एक है। इलेक्टोरल बाॅण्ड ने पूरी चुनाव व्यवस्था को सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में कर दिया है। भाजपा उद्योगपतियों पर एक तरफा दबाव बनाती है जिसके कारण इलेक्टोरल बाॅण्ड से अधिकांश चंदा भाजपा को मिलता है। इन बाॅण्ड्स में चंदा देने वालों की भी जानकारी भी पता नहीं लगती इसलिए ये बाॅण्ड कालेधन को चुनावों में इस्तेमाल लेने का एक तरीका बन रहे हैं। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इलेक्टोरल बाॅण्ड के संबंध में दायर याचिकाओं पर शीघ्र फैसला देकर इन पर रोक लगानी चाहिए जिससे सभी पार्टियों को एक लेवल प्लेइंग फील्ड मिल सके।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।