FIR दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह- बीजेपी मेरे खिलाफ एजेंडा चला रही, मुझे फर्क नहीं पड़ता
(India) रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा पर ट्वीट करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ होशंगाबाद में FIR दर्ज की गई है. अब इसपर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रेम सद्भाव फैलाने पर जितनी भी FIR होगी मंजूर है. दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो भी थी. बाद में उसे हटा दिया गया, लेकिन उसे खरगोन में भड़की हिंसा का बताया गया. इस पर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. एमपी सरकार ने दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।